आस्ट्रेलियाई पारिस्थितिकी में अहम स्थान रखने वाले ग्रेट बैरियर रीफ को जलवायु परिवर्तन की वजह से व्यापक रूप से प्रवाल भिति विरंजन (क्षरण) होने से बहुत नुकसान पहुंचा है. वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी. आस्ट्रेलिया के जेम्स कुक विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अब तक व्यापक विरंजन से बची प्रवाल भित्तियों की संख्या पांच विरंजन घटनाओं के बाद घटती जा रही है. अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार ये समुद्री चट्टान देश के सुदूर उत्तर और सुदूर दक्षिण में समुद्र तट के पास हैं. हमने मार्च के आखिर दो सप्ताहों में आसमान से बैरियर रीफ क्षेत्र में 1036 प्रवाल भित्तियों का सर्वेक्षण किया और विरंजन से हुए नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कहा, पहली बार ग्रेट बैरियर रीफ के सभी तीनों क्षेत्रों-उत्तरी, मध्य एवं अब दक्षिण के बहुत विस्तृत क्षेत्रों में बहुत विरंजन हुआ है. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि गर्मियों के दौरान समुद्र के तापमान में असामान्य वृद्धि के चलते तापीय दबाव से प्रवाल भित्तियों का क्षरण हुआ है.
🏏 खेल
बढ़ते तापमान की वजह से ग्रेट बैरियर रीफ को सबसे अधिक नुकसान